- Hindi News
- भारती ने राष्ट्रपति के भाषण पर उठाए सवाल
भारती ने राष्ट्रपति के भाषण पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। लगातार विवादों में बने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने गणतंत्र दिवस पर दिए गए राष्ट्रपति के भाषण पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने इसे लेकर ट्विटर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। हालांकि बाद में विवाद होने पर उन्होंने ये ट्वीट हटा लिए।
लोक-लुभावन अराजकता को लेकर राष्ट्रपति के वक्तव्य पर भारती ने अचरज जताया। कहा कि क्या आप के कामकाज की तुलना 1984 और 2002 के दंगों से की जा सकती है। भारती ने ट्वीट किया, ‘अगर आप जो कर रही है वह अराजकता है तो महामहिम राष्ट्रपति 1984 और 2002 के दंगों को क्या कहेंगे? बहुत अ\\\'छा जोक है राष्ट्रपति महोदय!’ राष्ट्रपति ने कहा था, ‘लोक लुभावन अराजकता सुशासन का विकल्प नहीं हो सकती।’ इसके बाद आप ने रविवार को माना था कि राष्ट्रपति के भाषण में कही गई बात का इशारा उसकी ओर हो सकता है।