पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रा\'यसभा चुनाव : पवार समेत 25 का निर्विरोध चुनाव तय

रा\'यसभा चुनाव : पवार समेत 25 का निर्विरोध चुनाव तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क - मुंबई/नई दिल्ली
रा\\\'यसभा के मौजूदा चुनावों में शरद पवार समेत 25 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। इन उम्मीदवारों को चुनौती नहीं मिल रही है। महाराष्ट्र में तो सभी सात सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो रहा है। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अभी बाकी है।
रा\\\'यसभा की 55 सीटों के लिए सात फरवरी को चुनाव हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 28 जनवरी थी। इस दिन 34 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को दिग्विजय सिंह, मोतीलाल वोरा, कुमारी सैलजा, संजय सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता, मधुसूदन मिस्त्री ने पर्चे भरे।
महाराष्ट्र की सात सीटों के लिए इतने ही नामांकन हैं। भाजपा की ओर से आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले हैं। शरद पवार और माजिद मेनन एनसीपी की ओर से हैं। कांग्रेस ने मुरली देवड़ा, हुसैन दलवई को उतारा है। शिवसेना की ओर से राजकुमार धूत और उद्योगपति संजय काकड़े निर्दलीय लड़ रहे हैं। काकड़े को एनसीपी और शिवसेना का अघोषित समर्थन प्राप्त है। बिहार से भी पांच सीटों के लिए इतने ही उम्मीदवार हैं। इनमें तीन उम्मीदवार पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर, पत्रकार हरिवंश और कहकशां प्रवीण जदयू के हैं। भाजपा के उम्मीदवार आरके सिन्हा और सीपी ठाकुर हैं। एआईएडीएमके के चार और माकपा के दो उम्मीदवारों को भी चुनौती नहीं मिल रही है। आंध्रप्रदेश की छह सीटों के लिए आठ लोगों ने नामांकन भरे। इनमें दो कांग्रेस के बागी हैं।