- Hindi News
- राहुल गांधी के इंटरव्यू पर शुरू हुई तू तू मैं मैं
राहुल गांधी के इंटरव्यू पर शुरू हुई तू-तू मैं-मैं
एजेंसी - नई दिल्ली
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इंटरव्यू पर तू-तू मैं-मैं की स्थिति बन गई है। भाजपा ने कहा है कि 2002 के गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरासर झूठ है। राहुल को इसके लिए माफी मांगना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने राहुल का बचाव किया। साथ ही आरोप लगाए कि मोदी सरकार ने जान-बूझकर दंगे भड़काए थे।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी को कोर्ट ने क्लीन चिट दी है। उन्हें दोषी बताना राहुल गांधी की अज्ञानता है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने खुद 1984 के सिख विरोधी दंगों में कुछ कांग्रेसी नेताओं के शामिल होने का जिक्र किया है। उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की? कांग्रेस नेता स\\\'जन कुमार को बचाया गया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सिख दंगों पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह माफी मांग चुके हैं। लेकिन कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले 2002 के गुजरात दंगों की निंदा तक नहीं करते। यह साफ है कि 2002 के दंगे जान-बूझकर भड़काए गए थे। जबकि 1984 के दंगे स्वत: भड़के थे। केंद्र सरकार ने उन्हें रोकने के लिए तत्काल कदम भी उठाए थे।