- Hindi News
- आईएनएस सिंधुरक्षक को निकालने में खर्च होंगे 250 करोड़ रुपए
आईएनएस सिंधुरक्षक को निकालने में खर्च होंगे 250 करोड़ रुपए
नई दिल्ली - भारतीय नौसेना की समुद्र में डूब चुकी पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक को बाहर निकालने में 250 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। नौसेना ने रक्षा मंत्रालय को कॉन्ट्रेक्ट फाइल भेज दी है। इस पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। बीते साल अगस्त में धमाके के बाद यह पनडुब्बी डूब गई थी। सूत्रों के मुताबिक विदेशी एजेंट ने 45 दिन का समय मांगा है। पनडुब्बी को निकालने में काम आने वाले भारी उपकरणों को हादसे वाली जगह तक पहुंचाने के लिए। इसके बाद पनडुब्बी को निकालने में तीन महीने लगेंगे।
बचाव पोत खरीदेगी नौसेना: नौसेना बचाव पोत खरीदने पर भी विचार कर रही है। इनका इस्तेमाल गहरे सागर में पनडुब्बी हादसा होने पर बचाव अभियान के लिए किया जाएगा।