- Hindi News
- सिब्बल, तीरथ की सीट पर आंतरिक चुनाव से तय होंगे उम्मीदवार
सिब्बल, तीरथ की सीट पर आंतरिक चुनाव से तय होंगे उम्मीदवार
ञ्चमंदसौर में मीनाक्षी नटराजन को भी जीतना होगा कांग्रेस सदस्यों का विश्वास
पंकज कुमार पाण्डेय - नई दिल्ली
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दो केंद्रीय मंत्रियों की सीट पर आंतरिक चुनाव से उम्मीदवार तय करने का फैसला किया है। कानून मंत्री कपिल सिब्बल की चांदनी चौक और महिला व बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ की नार्थ वेस्ट दिल्ली सीट को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है।
‘टीम राहुल’ की अहम सदस्य मीनाक्षी नटराजन की मंदसौर सीट पर भी नया उम्मीदवार आ सकता है। मध्यप्रदेश की इस सीट को होशंगाबाद के बदले पायलट प्रोजेक्ट के दायरे में लाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर मीनाक्षी को चुनाव लडऩा है तो उन्हें भी आंतरिक चुनाव से जीतकर आना होगा। होशंगाबाद सीट पर अब उम्मीदवार सामान्य प्रक्रिया से तय होगा। अगले हफ्ते से कई इलाकों में टीम भेजी जाएगी। वहां नई प्रक्रिया के तहत इलेक्टोरल रोल बनाकर उम्मीदवार का चुनाव कराना है।
प्रयोग सफल रहा तो पूरे देश में फॉर्मूला लागू: एआईसीसी बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार आंतरिक चुनाव से तय किए जाएंगे। प्रयोग सफल रहा तो अगले चुनावों में पूरे देश में फॉर्मूला लागू हो सकता है।
निराशाजनक नतीजों की वजह से दिल्ली की सीटें पायलट प्रोजेक्ट में: पहले दिल्ली को पायलट
प्रोजेक्ट में शामिल करने की योजना नहीं थी। लेकिन राहुल गांधी ने सुझाव दिया कि दिल्ली में हाल के निराशाजनक नतीजों के बाद यहां प्रयोग की गुंजाइश है। सिब्बल की सीट को लेकर काफी माथाप\\\'ची हुई। शेष पेज - ४
वे केंद्र सरकार में अहम मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ नेताओं का सुझाव था कि इस सीट पर चुनाव से उम्मीदवार तय करने का मैसेज गलत जाएगा। लेकिन राहुल नहीं माने।