एटीएम से ठगी निकाले 17 हजार
भास्कर न्यूज - गुडग़ांव
एक प्राइवेट कंपनी में अधिकारी के एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपए निकाल लिया। नई दिल्ली के जिंदल स्टील में काम करने वाले रजत अग्रवाल गुडग़ांव के सेक्टर-4 में रहते हैं। उनका आईसीआईसीआई बैंक में अकाउंट है।
वे रोज की तरह दो जनवरी को दिल्ली ऑफिस गए थे। इसके बाद शाम को घर वापस आकर वे स्कूटर से सेक्टर-4 के एक एटीएम से पैसे निकालने चले गए। यहां दो एटीएम मशीन है। तैनात गार्ड ने
कहा कि एक मशीन खराब है, वह दूसरी मशीन से पैसे निकाल लें। उन्होंने सामने के एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले। शेष पेज - १५
वे जब आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के सामने से अपना स्कूटर उठाने आए तो गार्ड ने कहा कि मशीन से पैसे निकल रहे हैं, आप ट्राई कर लें। इसके बाद उसने एटीएम से ढाई हजार और निकाले। जब घर आकर उन्होंने मोबाइल देखा तो पता चला कि उनके अकाउंट से 17 हजार रुपए और निकल गए हैं। जबकि उन्होंने केवल ढाई हजार ही एटीएम से निकाले थे। इस पर वे दोबारा एटीएम गए, जहां गार्ड ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की। इस मामले की जांच कर रहे सेक्टर-4 चौकी प्रभारी शाहिद अहमद ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के ई-मेल पर शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज मंगाए हैं।