पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की बाइक व कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक व कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव - गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए यूनिट तीन ने देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी कट्टा समेत चोरी की बाइक मिली है। सीआईए ने हथियार और बाइक को जब्त करते हुए युवक पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पालम विहार सीआईए यूनिट तीन को सूचना मिली कि आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए सेक्टर पांच एरिया में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सीआईए टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से एक देसी कट्टा के अलावा चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान साहलका मेवात निवासी साबा के रूप में हुई है।
आरोपी को दबोचने के बाद सीआईए कांस्टेबल सुनील की शिकायत के आधार पर सेक्टर पांच थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।