- Hindi News
- अतिरिक्त श्रमायुक्त से मिली ट्रेड यूनियन
अतिरिक्त श्रमायुक्त से मिली ट्रेड यूनियन
गुडग़ांव - श्रमिकों की समस्याओं को लेकर ट्रेड यूनियन काउंसिल का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अतिरिक्त श्रम आयुक्त से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि गुडग़ांव में चल रहे श्रमिक विवादों को तुरंत हल कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में एटक के जिला महासचिव अनिल पंवार, सीटू के महासचिव सतबीर सिंह, एचएमएस के महासचिव जसपाल सिंह राणा, मारुति कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जाघू शामिल थे। अतिरिक्त श्रम आयुक्त नरेश नरवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जो भी विवाद चल रहे हैं, उन पर जल्द ठोस कदम उठाया जाएगा। सभी मामले जल्द ही निपटा लिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए यूनियन प्रतिनिधियों से औद्योगिक शांति बनाए रखने की अपील की।