- Hindi News
- बिजली कंपनी और दिल्ली सरकार में आरोप प्रत्यारोप शुरू
बिजली कंपनी और दिल्ली सरकार में आरोप-प्रत्यारोप शुरू
नई दिल्ली। ऑडिट को लेकर बिजली कंपनियों और दिल्ली सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। कल तक जहां दिल्ली सरकार कहती थी कि बिजली कंपनियों ने ऑडिट को लेकर नोडल अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है, वहीं दूसरी ओर निजी बिजली कंपनी टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूटर लिमिटेड ((टीपीडीडीएल)) के अधिकारियों की दलील है कि उन्होंने चार बार दिल्ली सरकार के ऊर्जा विभाग को पत्र लिखकर ऑडिट मामले पर अपना एजेंडा स्पष्ट करने की मांग की। इस दौरान 30 दिसंबर 2013, 1 जनवरी 2014, 10 जनवरी और 14 जनवरी को दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था। कंपनी ने सरकार से ऑडिट का विस्तृत टर्म एंड कंडिशन और स्कोप स्पष्ट करने की मांग की थी। लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें किसी तरह की जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।