- Hindi News
- यमुना के पानी में कम नहीं हो रही अमोनिया की मात्रा
यमुना के पानी में कम नहीं हो रही अमोनिया की मात्रा
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
हरियाणा सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा कम नहीं हो रही है। यमुना में अमोनिया की बढ़ी मात्रा की वजह से बुधवार को एक बार फिर दिल्ली स्थित दो जल संयंत्रों में पानी उत्पादन की क्षमता में 25 फीसदी की गिरावट आ गई। उधर, सूत्रों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से पानी उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति कम होने का असर एनडीएमसी, मध्य क्षेत्र, ओल्ड, उत्तरी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कई क्षेत्रों महत्वपूर्ण इलाकों में पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा के पानीपत ड्रेन से बगैर संशोधित डाले गए गंदे पानी की वजह से यमुना में अमोनिया की मात्रा सामान्य से चार गुना बढ़ गई है। जो कि किसी भी जीव अथवा इंसान के लिए गंभीर तौर पर हानिकारक है। अमूमन यमुना के पानी में 0.2 पीपीएम तक अमोनिया की मात्रा को नार्मल माना जाता है। लेकिन इससे \\\'यादा होने पर स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। पानी में अमोनिया की मात्रा बढऩे से 230 मिलियन गैलन प्रतिदिन ((एमजीडी)) क्षमता वाले वजीराबाद जल संयंत्र और चंद्रावल जल संयंत्र के उत्पादन में 25 फीसदी गिरावट आई है। जल बोर्ड के सदस्य बी.एम.ढुल का कहना है कि अमोनिया की मात्रा बढऩे से पानी उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।