- Hindi News
- आज फिर बारिश, कोहरे का कोहराम, रहिए तैयार
आज फिर बारिश, कोहरे का कोहराम, रहिए तैयार
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में दूसरे दिन भी लगातार सर्द हवाओं के बीच रुक-रुक कर होती बारिश ने बुधवार सुबह दिल्ली वासियों का स्वागत किया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही वातावरण में कोहरा बढ़ेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह परिवर्तन देखा जा रहा है।
लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना जाहिर की गई थी। दो दिन बारिश हो चुकी है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। लोगों को सलाह है कि वह मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या का ख्याल रखें।