पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल की तबीयत खराब, नहीं गए कार्यालय

केजरीवाल की तबीयत खराब, नहीं गए कार्यालय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन का धरना देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तेज खांसी की वजह से अस्पताल में बुधवार को अपने क ई परीक्षण करवाए। तबीयत ठीक न होने की वजह से वे बुधवार को कार्यालय नहीं गए। केजरीवाल ने रेल भवन के बाहर उनके 30 घंटे के विरोध प्रदर्शन के दौरान सर्दी के इस मौसम में खुले में रात गुजारी थी। बुधवार सुबह यशोदा अस्पताल में सीटी स्कैन समेत उनके कई परीक्षण हुए। केजरीवाल 45 मिनट तक अस्पताल में रहे। जांच के बाद उन्होंने बताया कि ‘मैं यहां अपनी लगातार चल रही खांसी का इलाज करवाने आया था।’ जांच करने वाले डॉक्टर सुनील ने कहा, ‘हमने उनके कई परीक्षण किए हैं। उन्हें आराम करने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद उनका इलाज किया जाएगा।’