पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मौत

नशे में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशे में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, मौत
नई दिल्ली - शराब पीने के दौरान हुई बहस से नाराज एक शख्स ने अपने दोस्त की गोलीमार कर हत्या कर दी है। घटना विजय विहार इलाके की है। पुलिस ने मृतक की पहचान सुमित गिरि के रूप में की है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार सुमित कंझावला स्थित एक दुकान की छत पर अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर हुई बहस में नाराज शख्स ने सुमित को गोली मार दी। सुमित को समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस कॉल डीटेल के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।