पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं की महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

छात्राओं की महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं की महिला सुरक्षा जागरूकता रैली
नई दिल्ली - महिला जागरूकता को लेकर कालिंदी कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को रैली निकाली और पूर्वी पटेल नगर से राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन तक नुक्कड नाटक ‘रक्स’ कर स्त्री सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुला मौर्या ने रैली की शुरुआत करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा से ही अपराधों पर अंकुश लगेगा और यह सुरक्षा जागरूकता से ही संभव है। रैली में कॉलेज छात्राओं के साथ प्रो. हरविंदर कौर, डॉ. मंजू शर्मा व प्राध्यापिकाओं ने पोस्टर व बैनर से उत्साहित किया। स्थानीय पुलिस कर्मियों का भी रैली आयोजन में बेहतर सहयोग रहा।