‘धोनी पर इतनी मेहरबानी क्यों’
‘धोनी पर इतनी मेहरबानी क्यों’
नई दिल्ली - भारत के महान स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के कुछ सदस्यों को निशाने पर लिया है। उन्होंने धोनी को मिली ताकत और पावर पर सवाल उठाया है। धोनी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि धोनी के सिर पर बीसीसीआई का हाथ है और जितनी ताकत उन्हें दी गई है वह आजतक किसी और भारतीय कप्तान को नहीं दी गई। इसके अलावा बेदी ने धोनी और बोर्ड के करीबी माने जाने वाले सुरेश रैना की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अ\\\'छा परफॉर्म न करने वाले रैना को जहां ‘ए’ कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है वहीं पुजारा जैसे खिलाड़ी को ‘बी’ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट मिला है।