पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीआई ने दी तीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी

सीसीआई ने दी तीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
निवेश पर मंत्रिमंडलीय समिति ((सीसीआई)) ने पर्यावरण मंजूरी के इंतजार में फंसे तीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को अपनी मंजूरी देकर इनका रास्ता साफ कर दिया है।
बिजली मंत्रालय के एक अधिकारी मुताबिक सीसीआई ने बुधवार को तवांग ((800 मेगावाट)), तातो ((700 मेगावाट)) और तीस्ता ((520 मेगावाट)) हाडइल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जो पिछले काफी लंबे समय से पर्यावरण मंजूरी न मिलने के कारण रुके पड़े थे। तवांग और तातो प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश में हैं और तीस्ता प्रोजेक्ट सिक्किम में। इन तीनों प्रोजेक्टों को बिजली मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में सीसीआई के समक्ष भेजा था। तीस्ता स्टेज-4 हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, जो कि 2009 में एनएचपीसी को अवार्ड हुआ था। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 3,594.74 करोड़ रुपये है।
तीस्ता से सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा और झारखंड को बिजली आपूर्ति की जाएगी। तवांग हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट तवांग चू नदी पर प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 6,112.30 करोड़ रुपये है। 700 मेगावाट वाला तातो हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश में तातो हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जाना है, जो कि रिलायंस पावर की एक सब्सिडियरी कंपनी है। रिलायंस पावर के झारखंड अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट को भी पिछले हफ्ते सीसीआई अपनी मंजूरी दे चुकी है। सीसीआई का गठन 2 जनवरी 2013 को किया गया था। इस पैनल के गठन का उद्देश्य 1000 करोड़ या इससे अधिक लागत वाले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों की पहचान करना है जो विभिन्न नियामक और पर्यावरण मंजूरी के लिए लंबे समय से अटके पड़े हैं।