पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर से मारने के संदेह पर बिसरा सुरक्षित रखना जरूरी

जहर से मारने के संदेह पर बिसरा सुरक्षित रखना जरूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव सिन्हा - नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस जांच के तरीके के संबंध में अहम व्यवस्था दी है। कहा है कि अगर किसी मामले में जहर देकर हत्या का संदेह है तो मृतक का विसरा सुरक्षित रखना जरूरी होगा। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद विसरा फॉरेंसिक लैब में
भेजना होगा। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई और जे. चेलमेश्वर की बेंच ने यह व्यवस्था दी। सुप्रीम कोर्ट में पिछले दो माह में ऐसा तीसरा मामला आया, जिसमें किसी को जहर देकर मारने का संदेह था। लेकिन विसरा रिपोर्ट कोर्ट के रिकॉर्ड में नहीं थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई।