पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात रहा प्रभावित

यातायात रहा प्रभावित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
गणतंत्र दिवस की परेड की फुलड्रेस रिहर्सल होने की वजह से गुरुवार सुबह सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रभावित रहा। कई सड़कें रिहर्सल के कारण बंद कर दी गई थीं। राजपथ की ओर आने वाली सभी सड़कों पर अवरोधक लगा दिए गए थे और जगह-जगह यातायात नियमित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे। रिहर्सल के दौरान परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर करीब 50 मिनट पर शुरू हुई और लाल किला में समाप्त हुई। सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसके अलावा रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड और सी हेक्सागन पर सुबह नौ बजकर 30 मिनट से यातायात बंद किया गया था।





तिलकमार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर सुबह 10 बजे से यातायात रोक दिया गया था।