- Hindi News
- सोमनाथ विवाद : राजनिवास पहुंचे केजरीवाल और कांग्रेस
सोमनाथ विवाद : राजनिवास पहुंचे केजरीवाल और कांग्रेस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की एलजी से मुलाकात, अरविंदर सिंह लवली ने की ठीक से जांच न होने की शिकायत
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
दिल्ली सरकार के मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर उपजा विवाद गुरुवार को राजनिवास तक पहुंचा। सुबह करीब ११ बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उप-रा\\\'यपाल नजीब जंग से मिलने पहुंचे और समझा जाता है कि दोनों के बीच सोमनाथ भारती को लेकर पैदा हुए विवाद पर चर्चा हुई। हालांकि केजरीवाल ने राजनिवास से बाहर आकर उप-रा\\\'यपाल से हुई बातचीत का कोई ब्यौरा पत्रकारों को नहीं बताया। जबकि करीब साढ़े १२ बजे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस विधायक दल के नेता हारुन युसूफ पार्टी के विधायकों व पूर्व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने पहुंचे।
उप-रा\\\'यपाल से मुलाकात के बाद लवली ने कहा कि ‘दिल्ली पुलिस सोमनाथ भारती मामले में सघन जांच नहीं कर रही है। हमने इस मामले में मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस को निर्देश देने की उप-रा\\\'यपाल से मांग की है। कानून मंत्री कानून से ऊपर नहीं है। उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई जरूरी है वह होनी चाहिए। उप-रा\\\'यपाल ने हमें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।’
हालांकि कांग्रेस ने उन्हें हटाने की मांग नहीं की। इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘हमने उप-रा\\\'यपाल से केवल यह अनुरोध किया है कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दें।’ उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रेल भवन के बाहर धरना देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा धारा १४४ के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया। जब लवली से यह पूछा गया कि अगर कांग्रेस समझती है कि सोमनाथ भारती की गलती है तो वह आप सरकार से अपना समर्थन क्यों नहीं वापस ले लेती, इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आप को १८ मुद्दों पर बाहर से समर्थन दिया है और वे जनहित के मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, यदि सरकार इन मुद्दों पर काम नहीं करती है तो हम निश्चित तौर पर समर्थन वापस लेने के बारे में विचार करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि कानून मंत्री ने खिड़की एक्सटेंशन में छापे के दौरान जो किया है, उसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।