पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने पुलिस आयुक्त से की भारती की गिरफ्तारी की मांग

भाजपा ने पुलिस आयुक्त से की भारती की गिरफ्तारी की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। गुरुवार को भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पुलिस के आयुक्त भीमसेन बस्सी से मिलकर कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा युगांडा मूल की युवतियों से दुव्र्यवहार व गैरकानूनी ढंग से छापा मारने का आरोप लगाते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने पुलिस आयुक्त को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल के साथ यह मुद्दा उठाया कि दिल्ली पुलिस, भारती और केजरीवाल को क्यों ‘खास आदमी’ समझ रही है। भारती के विरुद्ध कोई कार्यवाही क्यों नहीं कर रही जबकि युगांडा की महिलाओं द्वारा उनके साथ किए दुव्र्यवहार और गैरकानूनी ढंग से छापा मारने से संबंधित एफआईआर में भी उनका नाम दिया गया है। गोयल ने कहा कि शुक्रवार को 2.30 बजे भाजपा का प्रतिनिधि मंडल उपरा\\\'यपाल से मिलकर सोमनाथ भारती के बारे में कई ठोस साक्ष्य सौंपकर उनसे कार्रवाई की मांग करेगी। केजरीवाल द्वारा पुलिस वालों को अवकाश लेकर वर्दी उतारकर आंदोलन में बैठने, इस पर पुलिसकर्मियों पर कमिश्नर द्वारा कार्रवाई करने पर पुलिस आयुक्त को देख लेने, 2 दिनों तक सार्वजनिक रूप से रेल भवन के पास धरना देकर धारा 144 का उल्लंघन करने पर भी एफआईआर में नामित नहीं किया गया। और उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही शुरु नहीं की गई है।