- Hindi News
- उत्तरप्रदेश में मोदी का जादू, 80 में से 35 सीटें मिलेंगी : सर्वे
उत्तरप्रदेश में मोदी का जादू, 80 में से 35 सीटें मिलेंगी : सर्वे
नई दिल्ली - समाचार चैनल एबीपी न्यूज और नील्सन ने भी गुरुवार को अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी किया। हालांकि इसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश के आंकड़े जुटाए गए हैं। इसके मुताबिक अभी चुनाव हुए तो यूपी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उसे 80 में से 35 सीटें मिल सकती है। यानी 2009 के मुकाबले 25 सीटों का फायदा। सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस को हो रहा है। हालांकि आज तक के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 30, कांग्रेस 4, सपा को 20, बसपा को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान जताया है।