- Hindi News
- अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा को कहा : अरब देशों की आतंकवादी
अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा को कहा : अरब देशों की आतंकवादी
एजेंसी - नई दिल्ली
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका में अरब देशों की आतंकवादी कहा गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि सितंबर 2013 में उन्होंने अमेरिकन फुटबॉल के एक मैच से पहले अपने गाने ‘इन माय सिटी’ को पेश किया था। उन्हें नफरत से भरे ई-मेल और ट्वीट्स मिले। उन्हें ‘अरब टेररिस्ट’ कहा गया। प्रियंका मुताबिक उनसे कहा गया कि वे अमेरिकी नहीं हैं। इस वजह से उनका यहां कोई काम नहीं है। वह अमेरिकी टीवी से दूर ही रहें। प्रियंका ने कहा है कि मशहूर होने के बाद इस तरह की मुश्किलें आम हैं। फूल के साथ पत्थर भी मिलते हैं। मेरे सामने दो विकल्प थे। मैं उन संदेशों पर ध्यान देती जो मुझे ब्राउन, साउथ एशियन और आतंकवादी कह रहे थे या उन पर जिसमें प्रशंसा हुई थी।