‘आप’ ने सोमनाथ भारती को दी क्लीनचिट
भास्कर न्यूज . नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी ((आप))ने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को फिलहाल क्लीन चिट दे दी है। गुरुवार रात पार्टी के राजनीतिक मामलों के कमेटी की बैठक के बाद आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि अभी तक जितने साक्ष्य मिले हैं और जो फुटेज पार्टी के पास उपलब्ध है, उसके मुताबिक भारती दोषी नहीं है। यदि उन्हें जांच में दोषी पाया गया तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारती अपने इलाके की जनता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। रेड डालने के मामले में पार्टी उन्हें दोषी नहीं मानती है।