- Hindi News
- पाकिस्तान के सरकारी छापेखाने में छप रहे भारतीय जाली नोट
पाकिस्तान के सरकारी छापेखाने में छप रहे भारतीय जाली नोट
अमित मिश्रा - नई दिल्ली
भारत के जाली नोट पाकिस्तान के सरकारी छापेखाने में छप रहे हैं। इस बात के पुख्ता सबूत रॉ, एनआईए, आईबी जैसी एजेंसियों ने जुटाए हैं। जाली नोट में इस्तेमाल किए गए कागज और स्याही वही है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी छापेखाने करते हैं। जाली नोटों के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने यह जानकारी गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के साथ ही वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति को भी दी है। शेष पेज - ४
इसके मुताबिक जाली नोट में जीएसएम के पेपर वैक्सपिक क्विटेंट और ऑलीविनी पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। 2010 से 2011 तक 1700 से 1900 करोड़ रुपए के जाली नोट छापे गए। वहीं 2012 से अब तक 3,500 से 4,000 करोड़ रुपए के जाली नोट छापे गए। बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया श्रीलंका और चीन के जरिए जाली नोट भारत आ रहे हैं।