- Hindi News
- सीमा पार व्यापार नियमों के तहत पाकिस्तानी ड्रायवर ही हैं दोषी
सीमा पार व्यापार नियमों के तहत पाकिस्तानी ड्रायवर ही हैं दोषी
नेशनल ब्यूरो - नई दिल्ली
सीमा पार व्यापार के नियमों के तहत पाकिस्तान से आया एक ट्रक चालक नशीला पदार्थ लाने का दोषी है। उसके भारतीय सीमा में पकड़े जाने के बाद पाक की ओर से बिना किसी वजह भारतीय ट्रक चालकों को पकडऩे और सीमा पार बस सेवा को बंद कर दी। इस पर भारत ने पाक को अपने निर्णय पर फिर से विचार की सलाह दी है। इसके लिए भारत में मौजूद अस्थाई पाक उ\\\"ाायुक्त को तलब करने के बाद भारत ने पाक में मौजूद अपने उ\\\'चायुक्त के माध्यम से वहां की सरकार को संदेश दिया है कि इससे दोनों देश के बीच प्रतिकूल माहौल ही बनेगा। दोनों के बीच दूरियां बढ़ेंगी। पाक सरकार क्योंकि गलत को सही ठहराने में लगी है, ऐसे में यह उसके ही खिलाफ है। यही नहीं, भारत ने पाक को सीमा पार व्यापार पर उन नियमों की भी याद दिलाई है,जिसके तहत पाक चालक ही इस मामले में दोषी ठहरता है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक सीमा पार व्यापार के लिए स्थापित मानक ((स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसेस)) के नियम नंबर 2 में साफ कहा गया है कि दूसरे देश से सामान लाने वाले चालक को सीमा पर इस बात का शपथ-पत्र देना होता है कि वह कोई अवैध सामान नहीं ला रहा है। अगर वह ऐसा करता है तो उसके खिलाफ स्थानीय कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। भारत ने कहा है कि इस नियम के तहत चालक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इसी तरह नियम नंबर 9 कहता है कि अगर ट्रक में वह सामान नहीं मिलता है जिसकी बात सामान के प्रमाण पत्र में कहा गया है, तो संबंधित ट्रक को उसी दिन उसके देश वापस भेज दिया जाएगा। अगर ट्रक में नकली नोट, हथियार, गोलाबारूद पाए जाते हैं तो ट्रक लाने वाले चालक और अन्य स्टाफ को स्थानीय पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया जाएगा। इस मामले में ऐसा ही किया गया है। यह वे नियम है, जिस पर दोनों देश सहमत हुए थे। ऐसे में बिना वजह पाक की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले का पक्ष लेना गलत है।
पाक को चाहिए कि वह नियमों का सम्मान करे: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरूददीन ने कहा कि पाक को चाहिए कि वह नियमों का सम्मान करे। इस मसले पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया से पाक को अवगत करा दिया है। उन्होंने जिस तरह अनावश्यक रूप से बस सेवा और सीमा पार कारोबार को बंद कर दिया है, इससे साफ हो जाता है कि वह कश्मीर की जनता को लेकर कितना चिंतित है। हम यही कहना चाहते हैं कि स\\\"ााई को स्वीकार करने से ही कोई मसला आगे बढ़ता है।
-----
इस मसले पर अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं
पाक उ\\\"ाायुक्त के प्रवक्ता मंजूर अली मेमन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि इस मसले पर स्थिति की नवीनतम जानकारी हासिल करने के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे। अभी वह इस मामले पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
--------------------
नोट :
बॉक्स: सीमा पार कारोबार के जिन नियमों के तहत पाक चालक को पकड़ा गया है, उसकी स्कैन कॉपी भी भेजी गई है।