- Hindi News
- केजरीवाल ने किया आचार संहिता का उल्लंघन: निर्वाचन आयोग
केजरीवाल ने किया आचार संहिता का उल्लंघन: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन मामले में दोषी करार दिया है। चुनाव संपन्न होने के 50 दिनों बाद आयोग ने केजरीवाल को भेजे पत्र में कहा है कि उन्हें समुदाय के आधार पर वोट मांगने के मामले में आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आयोग ने सीएम को भविष्य में संयम बरतने की हिदायत दी। भाजपा नेता हरीश खुराना ने आयोग से शिकायत की थी कि केजरीवाल ने एक पर्चा जारी कर आम आदमी पार्टी से मुसलमानों से वोट देने की अपील की थी।