पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारती के खिलाफ भाजपा ने एलजी को सौंपे सबूत

भारती के खिलाफ भाजपा ने एलजी को सौंपे सबूत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युगांडा की युवतियों की प्रताडऩा का मामला, बढ़ सकती है भारती की मुसीबत
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
शु़क्रवार को भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने कॉमनवेल्थ गेम में हुए भ्रष्टाचार व युगांडा की युवतियों द्वारा किए गए छेड़छाड़ समेत, पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा भारती को सबूत में छेड़छाड़ करने के दोषी पाए जाने के आदेश की प्रति दिल्ली के उपरा\\\'यपाल नजीब जंग को सौंप दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपरा\\\'यपाल से सबूतों का अध्ययन कर कॉमनवेल्थ गेम में हुए घोटाले व दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को बर्खास्त करें।
गोयल ने बताया कि विधान सभा में नेता विपक्ष डा. हर्षवर्धन से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा कॉमनवेल्थ गेम में किए गए भ्रष्टाचार की कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उपरा\\\'यपाल महोदय को कॉमनवेल्थ गेम में हुए 3000 करोड़ के शुंगलू कमेटी, कैग के रिर्पोट के साथ कुल सात कमेटियों के की रिर्पोट सौंपी गई है, इसी तरह सोमनाथ भारती ने जिस खिड़की एक्सटेंशन के युगांडा युवतियों के घर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ घुसकर दुव्र्यवहार किया, अराजकता मचाई। उन्होंने कहा कि अब एलजी महोदय के माध्यम से हमने प्रमाण उपलब्ध करवा दिया है। अब कॉमनवेल्थ गेम घोटाले में शीला व उनके मंत्रियों को अंदर करने के साथ सोमनाथ भारती को भी बर्खास्त करें। अब केजरीवाल सबूत नहीं होने की बात कहकर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल नहीं झोंक सकते।