पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमनाथ भारती से दिल्ली महिला आयोग नाराज

सोमनाथ भारती से दिल्ली महिला आयोग नाराज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
युगांडा की महिलाओं से बदसलूकी का आरोप झेल रहे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के सामने उपस्थित नहीं हुए। इस मामले में भारती पर आयोग के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। उधर, आरोप लगाया जा रहा है कि सोमनाथ भारती शुक्रवार को दिल्ली में ही थे और पतंगबाजी महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे। गौरतलब है कि युगांडाई महिलाओं से कथित बदतमीजी मामले में दिल्ली महिला आयोग ने कानून मंत्री को नोटिस भेज कर उन्हें उपस्थित होने का निर्देश दिया था। हालांकि इस मामले में सोमनाथ भारती के वकील आयोग के सामने पहुंचे थे, लेकिन आयोग ने उन्हें भारती की तरफ से बात रखने का अधिकार नहीं दिया।
आयोग के सदस्यों ने दलील दी कि वकील के पास भारती की तरफ से लिखित में कोई अधिकार पत्र नहीं था। आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा कि आयोग कानून मंत्री के इस रूख को गंभीरता से लेगा।