पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारती के बचाव में आप ने जारी किया वीडियो

भारती के बचाव में आप ने जारी किया वीडियो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने दिल्ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की छापेमारी का वीडियो जारी किया है। पार्टी ने दावा किया है कि वीडियो में भारती दिल्ली पुलिस से काफी देर तक गुजारिश करते रहे, पुलिस कार्रवाई को तैयार नहीं हुई, तब भारती को गुस्सा आ गया। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती 15 जनवरी को मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में छापा मारने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां सेक्स और ड्रग्स रैकेट चल रहा था।

इसकी शिकायत उनसे स्थानीय लोगों ने की थी। आप का कहना है कि अभी तक मीडिया में जो वीडियो दिखाया जा रहा था, उसमें भारती को काफी तल्ख लहजे में पुलिस से बात करते दिखाया गया है, लेकिन ताजा वीडियो से साफ हो रहा है कि भारती ने पुलिस से पहले कार्रवाई को लेकर बार-बार गुजारिश की थी।