पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनडीएमसी के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा पर जोर

एनडीएमसी के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा पर जोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
उत्तर दिल्ली नगर निगम ((एनडीएमसी)) के बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर मुख्य जोर देते हुए उसके मेडिकल कॉलेज की सीटों में तीन गुना बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। गुरुवार को पेश किये गए बजट में न तो किसी नए कर की घोषणा की गई है और न ही वर्तमान करों में कोई बढ़ोत्तरी ही की गई है। अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज दिल्ली के किसी निगम के तहत आने वाला एकमात्र कालेज है। पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर इस कॉलेज का उद्घाटन गत वर्ष किया गया था और यह बाड़ा हिंदू राव अस्पताल परिसर में स्थित है। यह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
एनडीएमसी की स्थायी समिति अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने कहा, ‘इसके अलावा नए लेक्चर थिएटर, नर्सिंग इकाइयां, डिजिटल एक्सरे मशीन भी विचाराधीन हैं तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान के लिए कदमों में सुधार की भी योजना है।’ भारद्वाज ने कहा कि हिंदू राव अस्पताल में नए बहुमंजिला सर्जरी ब्लाक से पुराने अस्पताल में शल्यक्रिया की दर में तेजी आएगी। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान समय में अस्पताल के 20 आप रेश थिएटरों में वार्षिक करीब 15000 शल्यक्रियाएं की जाती हैं लेकिन इसके लिए मरीजों को तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ता है। प्रस्तावित ब्लाकों में 40 नए आपरेशन थिएटरों से शल्य क्रियाओं की दर करीब 60 हजार प्रतिवर्ष हो जाएगी।’