- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत हुए 20 पुलिसकर्मी
गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत हुए 20 पुलिसकर्मी
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और पुलिस पदक से कर्मठ और ईमानदार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया
भास्कर न्यूज. नई दिल्ली
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस के 20 अधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है। इनमें तीन पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और 17 अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
पुलिस पदक से इन अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया- अतिरिक्त आयुक्त अतुल कटियार, अतिरिक्त आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त के. जगदीशन, सहायक आयुक्त शील निधि, निरीक्षक रवींद्र सोनी, निरीक्षक दारा सिंह, महिला निरीक्षक मंजू लता, निरीक्षक नागेश कुमार, उपनिरीक्षक सुबके सिंह, उपनिरीक्षक रामकुमार, उपनिरीक्षक सतबीर सिंह, उपनिरीक्षक भोला खान, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, महिला सहायक उपनिरीक्षक ए. चित्रा, सहायक उपनिरीक्षक राम करण, प्रधान सिपाही चरण सिंह, प्रधान सिपाही महेश कुमार। उपरोक्त सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और सराहे गए हैं।