पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौटाला करेंगे रा\'यसभा टिकट का फैसला

चौटाला करेंगे रा\'यसभा टिकट का फैसला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल ब्यूरो. नई दिल्ली
इनेलो फिलहाल यह फैसला नहीं कर सकी है उनकी ओर से रा\\\'यसभा टिकट का उम्मीदवार कौन होगा। रा\\\'यसभा उम्मीदवार को लेकर शनिवार को दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की बैठक हुई। बैठक के उपरांत अभय चौटाला ने बताया कि रा\\\'यसभा उम्मीदवारी का फैसला पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर छोड़ दिया गया है। ओमप्रकाश चौटाला जेबीटी शिक्षक घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से जेल में हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया है।
हरियाणा के पांच रा\\\'यसभा सांसदों में से दो सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है व इन दोनों पर चुनाव होना है। विधानसभा में इनेलो की स्थिति के हिसाब से उसे एक सीट मिल सकती है। वहीं दूसरी सीट कांग्रेस के खाते में जानी तय है। इन सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख २८ जनवरी है लेकिन अभी तक कांग्रेस व इनेलो दोनों ने अपने उम्मीदवारों का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
पार्टी प्रवक्ता व्यक्तिगत आरोपों पर संयम बरतें : इनेलो
चंडीगढ़ . लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडियन नेशनल लोकदल ((इनेलो)) ने पार्टी प्रवक्ताओं को सलाह दी है कि वे व्यक्तिगत आरोपों पर संयम बरतें। किसी भी मुद्दे पर तथ्य, तर्क, आंकड़ों और उदाहरणों के साथ पार्टी का पक्ष रखें। मीडिया कर्मियों से अनावश्यक उलझने से बचें और उनसे मधुर संबंध बनाए रखें। इसके लिए पार्टी ने प्रवक्ताओं के लिए विस्तृत गाइड लाइन जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आर. एस. चौधरी ने बताया कि गाइड लाइन जारी करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी मुद्दे पर पार्टी का विरोधाभासी पक्ष न हो। प्रवक्ता कोई भी ऐसी बात कहने से बचें जो वोटरों को भ्रमित करने वाली हो। अगर किसी बहस में विरोधी पक्ष हावी होने की कोशिश करे तब भी हमारे प्रवक्ता शालीनता के साथ अपनी बात कह सकें। यह गाइड लाइन सभी प्रवक्ताओं को भिजवाई गई है।