सोशल मीडिया में पहुंच बढ़ाएगी भाजपा
नई दिल्ली. रा\\\'यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार मनोनीत करने के लिए आभार प्रकट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विरोधी दलों के प्रति अशोभनीय भाषा के प्रयोग से बचने की सलाह दी। युवा कार्यकर्ताओं से 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा सोशल मीडिया में अपनी पहुंच का विस्तार करेगी। प्रदेश कार्यालय में संवाद और आईटी सेल से पार्टी स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया मतदाताओं की राय को प्रभावित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को चाहिए कि वे हमारे राष्ट्रवादी आदर्शों और भाजपा शासित रा\\\'यों में पार्टी की सफलता के बारे में लोगों को शिक्षित करते हुए इसका भी प्रसार करें।
पार्टी में युवाओं का बढ़ता जनाधार भाजपा की शक्ति बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में लोगों के पास अपनी पहुंच और बढ़ानी चाहिए। कार्यकर्ता कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें इसके लिये सोशल मीडिया एक प्रभावशाली माध्यम है।&ह्नह्वशह्ल;