- Hindi News
- मतदाता जागरूकता व श्रेष्ठ कवरेज के लिए दैनिक भास्कर पुरस्कृत
मतदाता जागरूकता व श्रेष्ठ कवरेज के लिए दैनिक भास्कर पुरस्कृत
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अ\\\'छे लेख, कार्टून व खबरें प्रकाशित कीं
भास्कर न्यूज. नई दिल्ली
दिल्ली निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान श्रेष्ठ कवरेज के लिए हिंदी समाचार पत्रों में दैनिक भास्कर की सराहना करते हुए इसे प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान किया है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव ने शनिवार को पुरस्कार समारोह के बाद विशेष बातचीत में कहा कि दैनिक भास्कर ने चुनाव के दौरान निष्पक्ष और जागरूक कवरेज की।
चुनाव आयोग की ओर से चलाए गए ‘स्वीप’ मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान बहुत अ\\\'छे कार्टून, लेख और पोस्टल वोटिंग की खबरें दैनिक भास्कर में प्रमुखता से छापी गईं। साथ ही चुनाव आयोग की चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर की गई कार्रवाई को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता अभियान को अपने समाचार पत्र में यथोचित स्थान दिया। हालांकि चुनाव कवरेज के लिए अन्य मीडिया समूहों को भी सराहते हुए प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं। ओल्ड सेंट स्टीफन बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त वाईएस कुरैशी भी मौजूद थे। जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता ब\\\'चों को भी पुरस्कृत किया।