- Hindi News
- ढांचागत सुविधा के अभाव में शिक्षकों के ८ घंटे कार्य करने का आदेश टला
ढांचागत सुविधा के अभाव में शिक्षकों के ८ घंटे कार्य करने का आदेश टला
नई दिल्ली - मनीष सिसोदिया ने सोमवार को भास्कर को विशेष बातचीत में बताया कि स्कूली शिक्षकों के लिए आठ घंटे कार्य करने संबंधी जो आदेश जारी किया गया था, उसे फिलहाल टाल दिया गया है। इसका कारण है कि अभी स्कूलों में ढांचागत सुधार की आवश्यकता है। शुरू में यह सोचा गया था कि शिक्षक स्कूलों में जाकर पढ़ाने को लेकर या छात्रों के बीच कुछ पठन-पाठन का अभ्यास कराएंगे। लेकिन स्कूलों के अंदर छात्रों की संख्या अधिक होने और स्कूलों की कमी व ढांचागत सुविधा का अभाव देखते हुए फिलहाल इस निर्देश को टाल दिया गया है। अब स्कूलों में शिक्षकों को सप्ताह में 45 घंटे की बजाय पहले की तरह ही 36 घंटे की ड्यूटी ही करनी होगी। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के इस निर्णय का स्कूली शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है और कहा है कि दिल्ली सरकार और शिक्षा मंत्री ने स्कूलों की जमीनी हकीकत को समझकर जो 45 घंटे ड्यूटी का फरमान टाला है, वह स्वागतयोग्य है।