- Hindi News
- बीटिंग रिट्रीट के चलते यातायात रहेगा डाइवर्ट
बीटिंग रिट्रीट के चलते यातायात रहेगा डाइवर्ट
बीटिंग रिट्रीट के चलते यातायात रहेगा डाइवर्ट
नई दिल्ली - मंगलवार और बुधवार को शाम चार बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक से पार्लियामेंट हाउस और इंडिया गेट तक गणतंत्र दिवस समापन पर बीटिंग रिट्रीट सेलिब्रेशन होगा। इस दौरान विजय चौक, रफी मार्ग, रायसीना रोड, डलहौजी रोड, कृष्ण मेनन मार्ग, राजपथ पथ, विजय चौक व सी हेक्सन मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। इन मार्गों पर पैदल यात्री ही आ सकेंगे। बस मार्गों को भी पहले ही स्थगित कर दिया जाएगा और यातायात डाइवर्ट किया जाएगा। दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ((यातायात)) अनिल शुक्ला ने कहा है कि लोगों को सलाह है कि वह इस दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग करें और परेशानी से बचने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के दिशा-निर्देश
का पालन करें।