पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन घंटे तक बंद रहेंगे दो मेट्रो स्टेशन

साढ़े तीन घंटे तक बंद रहेंगे दो मेट्रो स्टेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली - बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते बुधवार को साढ़े तीन घंटे तक दो मेट्रो स्टेशन से मुसाफिरों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता के अनुसार, 29 जनवरी की दोपहर तीन बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर मुसाफिरों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान केंद्रीय सचिवालय पर नोएडा सिटी सेंटर-जहांगीरपुरी लाइन से केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर लाइन के बीच इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर न ही मेट्रो ट्रेन रुकेगी और न ही मुसाफिर मेट्रो स्टेशन के भीतर प्रवेश कर सकेंगे।