- Hindi News
- ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिला दिलाएगी केजरीवाल सरकार
ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिला दिलाएगी केजरीवाल सरकार
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
नर्सरी दाखिले में निम्न आय वर्ग ((ईडब्ल्यूएस)) के ब\\\'चों को रजिस्ट्रेशन में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ((आप)) ने अपने कार्यकर्ताओं और कुछ एनजीओ के साथ मिलकर नई पहल की है। इसके लिए मंगलवार को कनाट प्लेस स्थित आप के दफ्तर में बैठक हुई।
बैठक के बाद प्रोजेक्ट की अगुवाई करने वाले वॉलेंटियर प्रवीन देशमुख ने बताया कि इसके तहत दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में एक कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है। हर कॉर्डिनेटर को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपनी विधानसभा के हर वार्ड में एक रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त करके ईडब्ल्यूएस ब\\\'चों की पहचान करें। वार्ड रिप्रेजेंटेटिव इन ब\\\'चों की पहचान करके उसकी सूची अपने कॉर्डिनेटर को सौंपेंगे। इसके बाद संबंधित कॉर्डिनेटर और रिप्रेजेंटेटिव ऐसे ब\\\'चों के फार्म भरवाने से लेकर अन्य कागजी कार्रवाई में मदद करेंगे तथा स्कूलों में उनका प्रवेश सुनिश्चित कराएंगे। इसके अलावा इस काम के लिए कुछ एनजीओ से भी सहयोग लिया जाएगा। मंगलवार की बैठक में 70 कॉर्डिनेटर और कई एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।