- Hindi News
- ‘मोदी को अर्थशास्त्र का इतना ज्ञान कि डाक टिकट के पीछे लिखा जा सके’
‘मोदी को अर्थशास्त्र का इतना ज्ञान कि डाक टिकट के पीछे लिखा जा सके’
ञ्चचिदंबरम ने कहा- मोदी राजकोषीय और चालू खाते के घाटे के बारे में अब तक कुछ नहीं बोले हैं
एजेंसी - नई दिल्ली
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अर्थशास्त्र के बारे में जितना जानते हैं उसे उसे एक डाक टिकट के पीछे लिखा जा सकता है। चिदंबरम समाचार चैनल बीबीसी से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने ((मोदी)) राजकोषीय घाटे के बारे में, चालू खाते के घाटे के बारे में, मौद्रिक नीति के बारे में कुछ नहीं कहा है। वह सीखने की प्रक्रिया में हैं। और मुझे विश्वास है कि वह बहुत जल्द सीख जाएंगे।’
चिदंबरम मोदी के दावे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसमें मोदी ने कहा था कि चिदंबरम के प्रबंधन में अर्थव्यवस्था ढह गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने अ\\\'छा प्रदर्शन नहीं किया? वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान ही गुजरात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। चिदंबरम ने कहा, ‘जब भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के पथ पर थी। हमारा नौ प्रतिशत से अधिक विकास दर का स्वर्णिम काल था। तब उनका ((मोदी)) रा\\\'य किसी अन्य रा\\\'य से बेहतर नहीं था।’