पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योग जगत निराश, विकास पर फोकस करने को कहा

उद्योग जगत निराश, विकास पर फोकस करने को कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस भास्कर - नई दिल्ली
मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को बढ़ा देने से भौंचक उद्योग जगत ने मंगलवार को कहा कि महंगाई को थामने के बजाय अब निवेश एवं आर्थिक विकास को बूस्ट करने पर रिजर्व बैंक को फोकस करना चाहिए। प्रमुख उद्योग चैंबर सीआईआई द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है, ‘घरेलू इकोनॉमी फिलहाल एक ऐसे चक्र से गुजर रही है जिसमें ऊंची ब्याज दरों ने उत्पादों की मांग घटा दी है और इसके चलते निवेश के साथ-साथ आर्थिक विकास भी धीमा पड़ गया है। यही नहीं, इस वजह से सप्लाई संबंधी समस्या गंभीर होती जा रही है जिससे महंगाई की आग भड़क रही है और फिर इसके चलते रिजर्व बैंक ब्याज दरों को उ\\\"ा स्तर पर बनाए रखने के लिए विवश होता जा रहा है।’
सीआईआई का कहना है कि घटते निवेश एवं कम होती मांग से इकोनॉमी का विकास जिस तरह से मंद पडऩे लगा है, उस पर भी आरबीआई को ध्यान देना चाहिए। एक अन्य उद्योग चैंबर एसोचैम ने भी रेपो रेट में ताजा बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा है, ‘घरेलू इकोनॉमी एक ऐसे चक्र में फंस गई है जिसका प्रतिकूल असर उसके विकास पर पड़ रहा है।’
‘बारक्लेज’ ने कहा कि रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने का अंदेशा हमें पहले से नहीं था। आरबीआई ने संभवत: खुदरा महंगाई दर के आंकड़े को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है। वैसे, आरबीआई ने आने वाले महीनों में रेपो रेट को यथावत रखने का संकेत दिया है। रियल एस्टेट डेवलपर्स ने रेपो रेट में ताजा वृद्धि पर भारी निराशा जताते हुए कहा है कि इसका प्रतिकूल असर प्रॉपर्टी की बिक्री पर पड़ेगा।