पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिजर्व बैंक के असर से अछूता रहा बाजार

रिजर्व बैंक के असर से अछूता रहा बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस भास्कर - नई दिल्ली/मुंबई
भारतीय रिजर्व बैंक ((आरबीआई)) द्वारा रेपो रेट में आश्चर्यजनक रूप से बढ़ोतरी किए जाने के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों ने शाम तक अपनी अधिकांश गिरावट की भरपाई कर ली। एक समय 150 अंक से \\\'यादा की गिरावट के साथ कारोबार करने वाला बांबे स्टॉक एक्सचेंज ((बीएसई)) का मुख्य सूचकांक शाम को सोमवार की तुलना में महज 23.94 अंक की गिरावट के साथ 20,683.51 अंक पर बंद हुआ। वैसे, मंगलवार की गिरावट को मिलाते हुए लगातार तीन सत्रों में सेंसेक्स 690 अंक टूट चुका है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने अपनी पिछली मौद्रिक नीति में पॉलिसी दरों को पूर्व स्तर पर ही स्थिर रखकर बाजार को चौंका दिया था। मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने रेपो रेट में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर बाजार को चौंका दिया। बाजार उम्मीद कर रहा था कि महंगाई में गिरावट के मद्देनजर रिजर्व बैंक इस बार पॉलिसी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगा। इसी उम्मीद में सेंसेक्स ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की और यह 20,721.17 अंक पर खुला। शुरुआती तेजी के रुख को बरकरार रखते हुए एक समय तो सेंसेक्स दिन के उ\\\"ातम स्तर 20,795.35 अंक के स्तर तक चढ़ गया था। लेकिन, जैसे ही रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी की खबर आई, सेंसेक्स एकदम से इस स्तर से तकरीबन 240 अंक लुढ़ककर 20,554.28 अंक के दिन के निचले स्तर पर आ गया। लेकिन, रघुराम राजन द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी न किए जाने के संकेत देने से बाजार जल्द ही संभल गया। विशेष रूप से मेटल, रियल्टी व एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में हुई अ\\\'छी लिवाली ने बाजार को संभलने में मदद दी।
कुल मिलाकर बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 13 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। मारुति सुजुकी का शेयर 8.12 फीसदी, एक्सिस बैंक का 3.28 फीसदी, सन फार्मा का 2.44 फीसदी, इन्फोसिस का 1.49 फीसदी, सिप्ला का 1.30 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 0.94 फीसदी टूट गया।