पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय एस. दहिया बने फरीदाबाद के डीसी

विजय एस. दहिया बने फरीदाबाद के डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़/फरीदाबाद
हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से भारतीय प्रशासन सेवा के आठ अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हंै। सी.आर.राणा रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को वर्तमान कार्यभार के अलावा विजय सिंह दहिया के स्थान पर, सहकारी चीनी मिल प्रसंघ लि. पंचकूला के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है, जबकि विजय सिंह दहिया को बलराज सिंह के स्थान पर उपायुक्त, फरीदाबाद लगाया गया है। विकास यादव, उपायुक्त करनाल और आयुक्त नगर निगम करनाल को आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद लगाया गया है, इससे पूर्व यह कार्यभार श्रीमती सुप्रभा दहिया के पास था।

बलराज सिंह उपायुक्त, फरीदाबाद को विकास यादव के स्थान पर उपायुक्त करनाल और आयुक्त नगर निगम, करनाल नियुक्त किया गया है। साकेत कुमार, उपायुक्त फतेहाबाद को के एम पाण्डुरंग के स्थान पर उपायुक्त, अम्बाला,आबकारी क्षेत्र अम्बाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए ई-ओ और नगर निगम,अम्बाला का आयुक्त लगाया गया है, जबकि के एम पाण्डूरंग को अतुल कुमार के स्थान पर उपायुक्त, पलवल लगाया गया है। अतुल कुमार, उपायुक्त पलवल को डी के बहरा के स्थान पर उपायुक्त, महेन्द्रगढ़ ((नारनौल)) नियुक्त किया गया है,जबकि डी के बहरा को साकेत कुमार के स्थान पर उपायुक्त, फतेहाबाद लगाया गया है।
दो आईपीएस भी बदले: इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को उप-महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें अमिताभ सिंह ढिल्लों व संजय कुमार शामिल हैं।