- Hindi News
- बिजली उपभोक्ता से वसूली करने वाला रैकेट पकड़ा
बिजली उपभोक्ता से वसूली करने वाला रैकेट पकड़ा
बिजली उपभोक्ता से वसूली करने वाला रैकेट पकड़ा
नई दिल्ली - टाटा पॉवर देलही डिस्ट्रीब्यूशन ने पुलिस और बिजली उपभोक्ता के सहयोग से एक मीटर टेम्परिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। कंपनी की विजिलेंस सेल ने मंगलवार को नेहरू विहार स्थित एक घर पर छापा मारकर बिजली उपभोक्ता से घूस मांग रहे तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कंपनी प्रवक्ता के मुताबिक नेहरू विहार स्थित बिजली उपभोक्ता के घर रैकेट से जुड़े तीन सदस्य पहुंचकर मीटर खराब होने का हवाला देकर पैसे मांग रहे थे। गिरोह के सदस्य पहले किसी बिजली उपभोक्ता के घर जाकर मीटर जांच करने का हवाला देते थे।
जांच के दौरान उपभोक्ता पर मीटर से छेड़छाड़ का आरोप लगाते थे। इसके बाद ये लोग अपने सहयोगी को बिजली कंपनी के एन्फोर्समेंट टीम का सदस्य बनाकर उपभोक्ता के घर भेजते थे और पैसे की उगाही करते थे।