पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआईटी करे ८४ के दंगों की जांच : केजरीवाल

एसआईटी करे ८४ के दंगों की जांच : केजरीवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चभुल्लर की मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील करने की मांग की
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल १९८४ के सिख विरोधी दंगों की जांच विशेष जांच दल ((एसआईटी)) से कराना चाहते हैं। केजरीवाल ने बुधवार को इस संबंध में उप-रा\\\'यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली कैबिनेट की अगली बैठक में एसआईटी के गठन और उसके कार्यक्षेत्र के बारे में विचार होगा। आप के घोषणा पत्र में यह बात शामिल है कि सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने के लिए काम करेंगे। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एसआईटी की मांग कोई अचानक में की गई या किसी से प्रभावित होकर नहीं की गई है बल्कि इस मुद्दे पर अरविंद सहित आम आदमी पार्टी के नेता जंतर-मंतर पर एक दिन के अनशन पर बैठे थे। यह पूछने पर कि दंगों के 30 साल बाद एसआईटी से जांच कराने पर आखिर क्या नतीजे आने वाले हैं? क्योंकि तमाम सबूत नष्ट हो चुके हैं और तमाम गवाहों की मृत्यु हो चुकी है, इस पर सिसोदिया ने कहा कि यदि ईमानदारी से कोशिश की जाएगी तो नतीजे जरूर मिलेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में एक समाचार चैनल पर इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की कि ८४ के दंगों में कुछ कांग्रेसी भी शामिल थे, तभी से इस मुद्दे पर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। केजरीवाल ने ८४ दंगों की एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाने के साथ ही खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के देविंदर पाल सिंह भुल्लर को दिए गए मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील करने की मांग की है। १९९३ में दिल्ली बम विस्फोट में भूमिका निभाने के लिए भुल्लर को दोषी ठहराकर मौत की सजा दी गई थी। विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे और २५ अन्य जख्मी हो गए थे। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट भुल्लर को दी गई मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील करने की याचिका की सुनवाई खुली अदालत में सुनने पर राजी हो गया था।
अकाली दल आज करेगा प्रदर्शन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने १९८४ के सिख विरोधी दंगों के मामलों में फिर से जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एसआईटी के गठन की मांग की। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने कहा कि इस मांग के लिए कमेटी और शिरोमणि अकाली दल के सदस्य जल्द ही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से मुलाकात करेंगे। वे इसके अलावा इस संबंध में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखेंगे। कमेटी व अकाली दल के सदस्य गुरुवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुबह साढ़े ११ बजे प्रदर्शन करेंगे।

जीके ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि ८४ दंगों में कुछ कांग्रेसी भी शामिल थे। इसे लेकर सिख समुदाय में नाराजगी है।