पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनाथ करेंगे ‘एक नोट, कमल पर वोट’ अभियान की शुरुआत

राजनाथ करेंगे ‘एक नोट, कमल पर वोट’ अभियान की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव के पहले जनता से सहयोग निधि एकत्र करने के लिए दिल्ली भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे ‘एक नोट, कमल पर वोट’ अभियान की शुरुआत सोमवार को करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के दिल्ली प्रभारी नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल समेत सभी 272 मंडलों के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित होंगे। भाजपा जनता को आर्थिक सहयोग और वोट देकर उसके मिशन 272+ का हिस्सा बनने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगी। भाजपा का लक्ष्य दिल्ली की सभी सातों सीटों को जीतना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचने का और प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने का प्रयास करेंगे।
सौंपे शीला के विरुद्ध दस्तावेज : भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल सोनी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीएम केजरीवाल से मिला और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सौंपे। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने बातें सुनी और आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा चाहे वो किसी भी पद पर क्यों न हो?