पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारती की बर्खास्तगी को लेकर भाजपा का पैदल मार्च

भारती की बर्खास्तगी को लेकर भाजपा का पैदल मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
विदेशी महिलाओं से दुव्र्यवहार करने वाले कानून मंत्री सोमनाथ भारती को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को नेता विपक्ष डॉ. हर्षवर्धन की अगुआई में सभी भाजपा विधायक विधानसभा से पैदल मार्च करते हुए एलजी हाउस पंहुचे। मार्च के दौरान भाजपा विधायक सोमनाथ को हटाओ दिल्ली की इ\\\'जत विश्व में बचाओ के नारे लगा रहे थे। भाजपा विधायकों ने उप-रा\\\'यपाल से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। हर्षवर्धन ने बताया कि उप-रा\\\'यपाल ने भाजपा विधायकों की बात गंभीरतापूर्वक सुनी और कहा कि मंत्री के कारनामों का गंभीर संज्ञान लिया गया है। उनके खिलाफ जांच चल रही है। जांच एक महीने में पूर्ण कर शीघ्र कार्रवाई करेंगे।
हर्षवर्धन ने बताया कि उप-रा\\\'यपाल को मंत्री के गैर-कानूनी कार्यों, कदाचार, संविधान की शपथ का अपमान, महिलाओं का सार्वजनिक अपमान और मंत्री बनने से पूर्व उनके द्वारा अदालत के सबूतों में छेड़छाड़ करने जैसे गैर-कानूनी कार्यों का उल्लेख करते हुए ज्ञापन दिया। विधायकों ने आप सरकार और भारती के अभद्र आचरण और गैर-कानूनी कार्यों से संबंधित अपनी बातें रखीं।


भाजपा विधायकों ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के उत्पात की वजह से राजधानी की कानून-व्यवस्था भंग हो रही है।

बाक्स-
राजनाथ करेंगे ‘एक नोट, कमल पर वोट’ अभियान का प्रारंभ
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव के पहले जनता से सहयोग निधि एकत्र करने के लिए दिल्ली भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे ‘एक नोट, कमल पर वोट’ अभियान का प्रारंभ सोमवार को करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के दिल्ली प्रभारी नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल समेत सभी 272 मंडलों के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित होंगे। भाजपा जनता को आर्थिक सहयोग और वोट देकर उसके मिशन 272+ का हिस्सा बनने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगी। भाजपा का लक्ष्य दिल्ली की सभी सातों सीटों को जीतना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचने का और प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने का प्रयास करेंगे।

बाक्स
विजेंद्र गुप्ता ने सीएम को सौंपे शीला के विरुद्ध दस्तावेज
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता और अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल सोनी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज सौंपे। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने बातें सुनी और आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्&52द्भ;टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा चाहे वो किसी भी पद पर क्यों न हो?