पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब रात में भी खुलेगी जेएनयू की लाइब्रेरी

अब रात में भी खुलेगी जेएनयू की लाइब्रेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब रात में भी खुलेगी जेएनयू की लाइब्रेरी
नई दिल्ली - जेएनयू कैंपस की सेंट्रल लाइब्रेरी में अब रात भर छात्र बैठकर पढ़ाई और शोधकार्य के लिए सामग्री जुटा सकेंगे। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार सोपोरी ने छात्रों को यह तोहफा अपने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर दिया है। उन्होंने बताया कि अक्सर अब छात्रों में दिन की बजाए रात में पढऩे का चलन विकसित हो रहा है। जेएनयू ने इस ट्रेंड को समझा, छात्र भी इस दिशा में मांग कर रहे थे। छात्रों की इस मांग को बिना सुविधाओं के शुरू नहीं किया जा सकता था। इसलिए एक माह के समय में लाइब्रेरी का नवीनीकरण कराया गया। वाईफाई सिस्टम से लैस कराने के साथ ही लाइब्रेरी के पीछे भी वाईफाई गार्डन बनाया गया। नेत्रहीन छात्रों के लिए स्पेशल सॉफ्टवेयर लगवाकर उसे सिटिंग के हिसाब से व्यवस्थित कराया। इसके अलावा सामान्य छात्रों के लिए हर सीट पर दो चार्जिंग स्विच लगवाए गए हैं।


जिससे छात्र अपने मोबाइल और लैपटॉप चार्ज कर सकेंगे।
चीफ लाइब्रेरियन डॉ. आरसी गौड़ ने बताया कि जेएनयू सेंट्रल लाइब्रेरी में छह लाख किताबों का संग्रह है। एक लाख से अधिक ई-बुक्स का डेटा बैंक है, हजारों जर्नल्स यहां शोधकार्य में जुटे छात्रों के लिए मौजूद हैं। लाइब्रेरी शनिवार और रविवार को सुबह नौ बजे से रात बारह बजे तक खुलेगी। बाकी पांच दिन सुबह नौ बजे से दूसरे दिन के सुबह नौ बजे यानी 24 घंटे खुलेगी। यहां छात्रों को पढ़ाई के अनुकूल माहौल और ई-कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी, जिससे छात्र 18 घंटे तक बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।