यौन उत्पीडऩ के खिलाफ आज जेएनयू बंद
यौन उत्पीडऩ के खिलाफ आज जेएनयू बंद
नई दिल्ली - जेएनयू के प्रोफेसर केआर नायर को यौन शोषण के आरोप में निलंबित करने के बाद अब तक उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इसे लेकर छात्रसंघ ने आज बंद का आह्वान किया है। जेएनयू के जीएसकैश ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी, फिर भी प्रशासन आरोपी प्रोफेसर को बचाने में क्यों लगा है? जेएनयू सीएसआरडी के प्रो. नायर पर पीएचडी की छात्रा ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई। पांच महीने की जांच के बाद प्रोफेसर को आरोपी पाया गया था। इसके बाद प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था और जांच कमेटी गठित कर ईसी से कार्रवाई की अनुशंसा मांगी थी। इस बारे में जेएनयू के कुलपति प्रो. एसके सोपोरी ने कहा कि उन्होंने उस समय नायर के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया था।
21 जनवरी 2014 को जेएनयू एग्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी यह जांच करेगी कि तथ्यों में कितनी स\\\'चाई है? फिलहाल यह प्रोफेसर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में कोई भी एक्शन के लिए फैक्ट फाइंडिंग जरूरी है।