- Hindi News
- वैधता बाकी होने पर भी नहीं चलेगा हस्तलिखित पासपोर्ट
वैधता बाकी होने पर भी नहीं चलेगा हस्तलिखित पासपोर्ट
वैधता बाकी होने पर भी नहीं चलेगा हस्तलिखित पासपोर्ट
नई दिल्ली - हस्तलिखित पासपोर्ट नवंबर २०१५ के बाद वीसा के लिए मान्य नहीं होंगे। अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मुताबिक ऐसे पासपोर्ट कई वर्षों बाद तक वैध होने पर भी उन्हें २५ नवंबर २०१५ तक रीन्यू कराना ही होगा।
दक्षिण कोरिया ५जी सेवा शुरू करने की तैयारी में
सियोल - दक्षिण कोरिया ५जी सेवा शुरू करने की तैयारी में है। यह ४जी से एक हजार गुना तेज होगी। इतनी तेज कि एक मूवी पलक झपकते ही डाउनलोड होगी। इसे छह महीने में लागू किया जाएगा।
डीज़ल स्कूटर लाएगी हीरो
नई दिल्ली - हीरो मोटरकॉर्प बाजार में डीज़ल स्कूटर उतारेगी। हीरो आरएनटी में १५० सीसी का डीज़ल इंजन होगा। हेडलाइट अलग होकर टॉर्च की तरह भी इस्तेमाल हो सकेगी। कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि स्कूटर कब तक बाजार में आएगा।
महात्मा गांधी पर ब\\\"ाों के लिए पहला पोर्टल
नई दिल्ली - महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ब\\\"ाों के लिए उन पर आधारित पहला पोर्टल गुरुवार को जारी होगा। इसे ‘गांधी फॉर चिल्ड्रन’ नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा इसे ट्विटर कॉन्फ्रेंस के जरिए शुरू करेंगे।