पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों ने पढ़ा शिष्टाचार का पाठ

विधायकों ने पढ़ा शिष्टाचार का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा सचिवालय में पांचवीं दिल्ली विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष मनिंदर सिंह धीर ने की। इनके अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री और 30 से \\\'यादा नवनिर्वाचित विधायकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायकों को आचरण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोकसभा सचिवालय के ओएसडी वीके शर्मा ने बताया कि जैसे घर में छोटे ब\\\"ो को बताया जाता है कि अपने से बड़े को कैसे सम्मान दें, वैसे ही सदन में भी हमें सदन का सम्मान करना होगा। सदन की कार्यवाही के दौरान हम अखबार न पढ़ें। अध्यक्ष बोलें तो बीच में न बोले। ठीक से तर्क कीजिए, शोर मचाने से सदन का समय बर्बाद होता है। परिणामस्वरूप आम जनता से जुड़ी कई जनोपयोगी योजनाओं को मंजूरी देने में देरी होगी।